Latest Update

बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

रुड़की। ढंडेरा में पेट्रोल पंप के पास ऋषिकेश डिपो की बस में ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइक और स्कूटी को चपेट में ले लिया हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया जानकारी पाकर पहुंचे सीओ ने लोगों को शान्त किया।ऋषिकेश रोड़वेज की बस लक्सर से रुड़की की ओर आ रही थी जैसे ही वह ढंडेरा पहुंची तो उसने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेकिंग के दौरान दो बाईक और एक स्कूटी बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर शोर मचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर

जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ नरेंद्र पंत, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला शांत कराया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि हादसे में पंकज (28) निवासी ग्राम मथाना थाना खानपुर लक्सर एवं टीकाराम (60) निवासी शिवाजी नगर ढंढेरा की मौत हुई है। जबकि आकाश निवासी मोहनपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News