Latest Update

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की मीटिंग में प्रस्ताव पास पर अब रेणु वर्मा होगी मुजफ्फरनगर जिले की जिला अध्यक्ष 

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की मीटिंग में प्रस्ताव पास पर अब रेणु वर्मा होगी मुजफ्फरनगर जिले की जिला अध्यक्ष 

– साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट को उंचाइयों पर ले जाने को रणनिति की गई तैयार

-साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने पुष्प गुच्छ व नियुक्ति पत्र देकर किया स्वागत

मुजफ्फरनगर ;एमटी न्यूजद्ध।दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय पर ट्रस्ट की हाई कमान के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई इस दौरान ट्रस्ट को मजबूत बनाने एवं अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई वही ट्रस्ट की नई कार्यकारणी 2025 की घोषणा भी की गई साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की नई कार्यकारणी मुजफ्फरनगर जिले का नेतृत्व अब रेणु वर्मा करेगी जिनको ट्रस्ट की जिले की कमान सौंपते हुए जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है समाज सेवा का सही व सच्चा आइना लेकर लोगों को सच्ची समाज सेवा से रूबरू कराने के लिए चलाये गये विभिन्न अभियान के बाद जन जन के दिल-ओ-दिमाग में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप से छाई हुई हैं। ट्रस्ट व ट्रस्ट के हाइकमान के द्वारा किये गये व किये जा रहे सराहनिय कार्यो से प्रेरित होकर ट्रस्ट से जुडकर समाज सेवा में अपना योगदान देने की इच्छा प्रकट करते हुए ट्रस्ट का दामन थामकर लोगों को अपनी समाज सेवा से प्रभावित करने के लिए एक कदम बढाने का प्रयास किया जा रहा हैं। सोमवार को रेणू वर्मा ने ट्रस्ट में श्र(ा दिखाते हुए सदस्यता ग्रहण की हैं। वही ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और ट्रस्ट में एक मुख्य जिम्मेदारी सौंपी हैं। क्रांतिकारी शालू सैनी ने रेणू वर्मा पर भरोसा जताते हुए ट्रस्ट की जिले कमाण सौंपी हैं। वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रेणू वर्मा ने ट्रस्ट हाईकमान क्रांतिकारी शालू सैनी को ट्रस्ट को उंचाइयों तक ले जाने का विश्वास दिलाया हैं। उन्होने कहा कि ट्रस्ट के दरवाजे पर आने वाले तमाम पीडितों को इंसाफ की दहलीज तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। रेणु वर्मा में शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का वायदा करते हुए जिले की सभी पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के लिए कार्य करने का वादा किए रेनी वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने का वादा करते हुए हर पीड़ित महिला के सम्मान की लड़ाई लड़ने का वादा किया सभी ने रेणु वर्मा को बधाई दी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News