
आज दिनांक 4 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के 07 दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री सुनील सती जी और प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही । राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री सुनील सती जी ने लाइसेंस ,इंश्योरेंस, हेलमेट आदि की जीवन में उपयोगिता बतायी। उन्होंने नशा करके वाहन चलाने पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा दुर्घटना से बचने के नियम बताएं और स्वयं सेविकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए किससे सहायता लेनी चाहिए एवं हेल्पलाइन नंबर 100 व 112 का महत्व बताकर स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया। इसी के साथ दूसरे दिन बौद्धिक सत्र के दौरान कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा द्वारा स्वयं सेविकाओं को नशा मुक्त समाज के बारे में जानकारी दी और कहा कि किसी भी प्रकार का नशा हमारे शरीर के लिए हानिकारक है नशा करने के बाद मनुष्य अपने होशोहवास में नहीं रहता है और उसको अच्छे बुरे की पहचान भी नहीं रहती है नशा एक घातक बीमारी की जननी है जो सभी के लिए हानिकारक है ग्राम ढणडेरा मैं नशा उन्मूलन रैली निकाली गई रैली का मुख्य उद्देश्य नशे को जड़ से समाप्त करना और समाज में नवयुवकों में तेजी से बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति को रोकना है। रैली के दौरान जो करे नशा ,उसकी हो बुरी दशा, नशा नहीं विनाश है,मनुष्य के लिए अभिशाप है , स्लोगन लिखें बैनर और नारों के साथ रैली निकाली गई इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं को ढणडेरा वासियों को ध्रूमपान एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और नशा ना करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रीतू यादव, कुमारी अनुराधा उपस्थित रहीं और सभी कार्यक्रमो में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।






