Latest Update

*कल दिनांक 1 जनवरी 2025 को रुड़की के दुर्गा चौक से लाल कुर्ती खाटू श्याम मंदिर तक निकलेगी विशाल निशान यात्रा।*

जय श्री श्याम जी। कल नववर्ष के अवसर पर आप सभी श्याम प्रेमी अपने श्याम प्रभु से मिलने के लिए जितने उत्सुक हो,उतने ही व्याकुल हमारे प्रभु खाटू वाले आपसे मिलने को है। कल श्याम प्रभु नये मुकुट,नये कुंडल एवं दो नये छतर के साथ आपके स्वागत के लिए श्री लक्ष्मीनारायण खाटू श्याम मंदिर लालकुर्ती में विराजमान होंगे। कल नववर्ष पर दर्शन के लिए रेलिंग की व्यवस्था की जायेगी। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी आराम से रेलिंग से होकर ही मंदिर के अंदर प्रवेश करें।कल मंदिर दोपहर 2बजे तक खुला रहेगा। उसके उपरांत सांयकाल 4बजे से रात्रि 9बजे तक खुला रहेगा। कल नववर्ष पर निशान यात्रा दोपहर 3बजे दुर्गा चौक रूड़की से प्रारंभ होकर श्री लक्ष्मीनारायण खाटू श्याम मंदिर लालकुर्ती रुड़की पर पहुंचेगी। आप सभी श्याम प्रेमी

सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आप अगर अपनी इच्छा से कोई सहयोग राशि देना चाहते हैं तो आप मंदिर में पुजारी श्री राजेश ध्यानी जी या संजय बसंल जी को देकर रसीद ले ले। आपके सहयोग एवं आपकी मंगल कामना के साथ श्री लक्ष्मीनारायण खाटू श्याम मंदिर सभा लालकुर्ती रुड़की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News