
तरंगनी क्लब की महिलाओं ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 सिविल लाइंस रुड़की में नए वर्ष की शुभकानाओं के साथ स्कूल में छात्र छात्राओं को 40 की संख्या में स्कूल बैग का वितरण किया।सभी सखियों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंछला प्रधान से बात की और उनकी जरूरत के अनुसार उनके विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपहार में दिए ।बच्चों ने बैग लेते हुए बहुत खुशी जाहिर की,कुछ बच्चे ठंड के कारण अनुपस्थित रहे।क्लब की सभी

सखियां अध्यापन कार्य से जुड़ी रही है तो उन्होंने समाज में शिक्षा का महत्व समझते हुए नववर्ष को मनाने के लिए इस विद्यालय में बच्चों के साथ उनको उपहार देना और उनको देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए टिप्स देना से अच्छा कोई कार्य नहीं लगा।क्लब की सखियों में संतोष,अंजुला,अंजना, ऋतु, वर्षा, चित्रा, रमा,रेखा, रितु,प्रीति एवं स्कूल की अध्यापिका,माता उपस्थित रही।








