
छात्रा मोनिका का “वाइज किरन फैलोशिप” के लिए चयन
श्रीनगर। हेमती नंदन बगुना गढ़वाल विश्वविद्यालय के भू- विज्ञान की छात्रा मोनिका का “वाइज किरन फैलोशिप” के लिए चयन हुआ है। फैलोशिप के अंतर्गत मोनिका को प्रत्येक माह 37 हजार, नौ प्रतिशत आवासीय भत्ता, प्रतिवर्ष 50 हजार – संस्थान हेतु अतिरिक्त वित्तीय सहायता व शोध कार्य के लिए हर वर्ष अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। मोनिका हिमालय के आग्नेय शैलौं की आयु, उत्पत्ति व पुरा-जलवायु पर विभाग के डॉ. अनिल दत्त शुक्ला एवं विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।







