Latest Update

डॉ श्याम सिंह नागियान का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा

रुड़की। शिक्षाविद् स्व डॉ श्याम सिंह नागियान की श्रद्धांजलि सभा आज स्कॉलर्स एकैडमी के परिसर में आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ नागियान का असमय चले जाना क्षेत्र व समाज के लिए अपूर्णिय क्षति है।‌शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके सफल व सार्थक जीवन से हम सभी के लिए प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वक्ताओं में पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, विधायक ममता राकेश,पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी,डॉ महावीर सिंह सैनी ,डॉ आनंद भारद्वाज, प्रोफेसर डी के गुप्ता, डॉ सौम्या सैनी, प्रधानाचार्या डॉ लीना शर्मा, राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी, वरिष्ठ साहित्यकार एस के सैनी,इतिहासकार कर्ण सिंह सैनी शामिल रहे।‌ श्रद्धांजलि सभा का संचालन लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने किया।‌

श्रद्धांजलि सभा में डा पहल सिंह सैनी, योगराज सैनी, मानसिंह सैनी, विकास त्यागी, बाबू करम सिंह सैनी, हरपाल सिंह आर्य,चंद्रभान सैनी , कांग्रेस नेता सलीम खान, राव शेर मोहम्मद, नरेश सैनी चैयरमैन ,संजीव त्यागी, इंजी वीपी सैनी, डॉ चेतन दास सैनी, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, करणपाल सैनी, श्री गोपाल नारसन एडवोकेट, सेवाराम रोड, जगपाल सैनी प्रधानाचार्य, प्रोफेसर राजेश चंद्रा, भाजपा नेता मयंक गुप्ता, डॉ आलोक कुमार, भाजपा नेता राकेश गिरी, शिक्षक नेता अशोक चौहान, अशोक चौधरी, धीर सिंह रोड, फूल सिंह सैनी,डा यतीन्द्र नागियान,काशीराम सैनी ,प्रेमचंद सैनी, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, वीरेंद्र सैनी पूर्व राज्य मंत्री, शिक्षक नेता भोपाल सैनी, भाजपा नेता सुशील त्यागी, श्रीमती पूजा गुप्ता, डॉ बी एल कुशवाहा , राजकुमार सैनी,राजेश सैनी, आदेश सैनी, तेज सिंह सैनी, किसलय क्रांतिकारी, राजकुमार उपाध्याय ,दिनेश पंवार, सुभाष सरीन ,डॉ वी के राघव, आशीष सैनी,कुलदीप गोयल, डॉ सुधीर चौधरी, एसपी आर्या,जय भगवान सैनी, कुलभूषण त्यागी, सहित काफी संख्या में जिम्मेदार लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News