Latest Update

जिला रुड़की धर्म जागरण समन्वय द्वारा सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम

जिला रुड़की धर्म जागरण समन्वय द्वारा सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम कृष्णा नगर रुड़की में आयोजित किया गया। थे सभा को संबोधित करते हुए धर्म जागरण समन्वय के प्रांत संयोजक किसलय कुमार जी ने कहा की स्वामी श्रद्धानंद भारत माता के वीर सपूत थे उन्होंने सुद्धि आंदोलन चलाकर हिन्दू समाज के दबे हुए वंचितों को गले लगाया तथा जबरन धर्मान्तरित किये गए लोगो की घर वापसी करवाई।शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्ट योगदान कर गुरुकुलों की स्थापना की ,हिन्दू समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम में पदम गिरी ,सुधांशु शर्मा,राजेन्द्र यादव बृजमोहन सैनी राजेन्द्र सैनी ऋषिपाल सैनी अमित गर्ग राजवीर नागर राजीव कपिल अखिलेश धीमान विवेक काम्बोज प्रकाश ध्यानी गीता कार्की सुनीता सैनी आशा धस्माना ओमवीर म न सैनी सुनील कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News