
रूड़की। करियर का चुनाव और उससे जुडी बातचीत सभी विद्यार्थियों के लिए एक व्यक्तिगत विषय होता है। उक्त विचार नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के प्रबंधक डॉ0 घन्यश्याम गुप्ता ने ‘‘करियर शाला’’ का उद्घाटन करते हुऐ व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि छात्रों के मन में करियर से संबंधित अनेक भावनाएँ, मान्यताएँ, भ्रांतियाँ, महत्वाकांक्षाएँ एवं सवाल होते है। ‘‘करियर शाला’’ विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे है।

प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि स्कूली शिक्षा के दौरान शिक्षा विभाग एवं अलोहोमोरा एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से ‘‘करियर शाला’’ कार्यक्रम विधालय की गृह विज्ञान प्रवक्ता मीनू यादव व विज्ञान अध्यापिका नूतन के मार्ग दर्शन में सुचारू रूप से गतिमान है। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में अपनी-अपनी रूचियों एवं कौशलों की पहचान कर अपने कैरियर सम्बंधित विचारों का एक माइंड मैप, चार्ट पेपर के माध्यम से तैयार किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने संबंधित स्टेप-सोचना शुरू करो, खुल के सोचो, खुद को पहचानो, करो जीत की तैयारी, अपनी राह चुनो आदि पर कैरियर शाला मैनेजर मुजतबा एवं प्रोजेक्ट मैनेजर श्वेता सिंह व उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सानिया, मानसी, रविता, आशु, पारूल, अरिता, प्रियांशी, प्रीति, मुस्कान, विशाखा, दीपाली, खुशी, रितिका, ईशा, शिवानी, अलका, प्रियँका, भावना, सुहानी, आशा, व राजिया द्वारा मेहंदी, नेल आर्टस, हेयर स्टाईल, मैकअप, कुकिंग डाइटिशीयन, सिलाई, फैशन डिजाइनर, सेल्फ डिफेन्स संबंधित स्टॉल लगाये गये। इस अवसर पर तरूणा, स्वाति, विपाशा, अंजली, कामिनी, दिपांशी, आंचल, खुशी, बुशरा, वैष्णवी, वंशिका, चांदनी, स्वीटी, नीतू, नीशा, आर्या, पलक, ईशिका, मानसी, निधि, साक्षी, नीलम, कशिश, खुशी खटाना, अवनी, आरजु, करूणा आदि ने बेहतर कल बनाने एवं उज्जवल भविष्य की कामना से बढ़ कर प्रतिभाग किया।






