
रुड़की। आज आर्य समाज नंद विहार रुड़की जिला हरिद्वार एवं शहीद भगतसिंह आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धेय स्वामी श्रद्धानंद जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार के बच्चों अजित सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह फतेह सिंह माता गुजरी के बलिदान दिवस पर आचार्य निरंजन के ब्रह्मत्व में श्रद्धांजलि यज्ञ सम्पन्न हुआ । यज्ञ के यज्ञमान विपिन सैनी सपत्नीक रहे। उपस्थित आर्यजनो द्वारा बलिदानियो के लिए राष्ट्रीय प्रार्थना एवं संगठन सुक्त के विशेष वैदिक मंत्रों पर आहुतिया प्रदान की गई। आर्य समाज के विद्वान संदीप वेदालंकार जी शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि गीत गाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आर्य समाज नंद विहार के संस्थापक व प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी द्वारा किया गया। आर्य समाज की प्रसिद्ध भजनोपदेशिका कु मनिता आर्या द्वारा स्वामी श्रद्धानंद जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी को याद करते हुए उनको समर्पित गीत प्रस्तुत किए ।
गुरूद्वारा साहिब बीटी गंज रुड़की से सरदार नरेंद्र सिंह चहल जी द्वारा गुरु नानक देव जी गुरु गोविंद सिंह के द्वारा किए योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया।

बलिदान दिवस अवसर के मुख्य वक्ता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से आये आर्य समाज के विद्वान श्री संदीप वेदांलंकार द्वारा बताया गया कैसे स्वामी श्रद्धानंद द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से टक्कर ली गई। गुरुकुल परम्परा को कैसे फिर से जीवित किया। जोरावर सिंह फतेह सिंह गुरु गोविंद सिंह के किस्से कहानियों को कविताओं के माध्यम से सबके सामने रखा। तथा नौजवानो को ओजस्वी संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में पुर्व ग्रह मंत्री एवं रुड़की विधायक राम सिंह सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, रेलवे बोर्ड सदस्य भाजपा नेता श्रीमती पुजा नंदा, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जैन शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच अध्यक्ष नीरज सैनी, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश, जिला हरिद्वार प्रधान श्याम सिंह जी , बीटी गंज आर्य समाज से भीष्म गिरी गोस्वामी, पवन , हरफुल सिंह राठी श्रीमती ममता, राजकुमार, आर्य समाज मतलबपुर से सोमपाल,पवन, आर्य समाज भारापुर से वेदप्रकाश, डॉ रामपाल, आर्य समाज अलावलपुर से पवन विरेन्द्र, निर्दोष जी, आर्य समाज निरंजनपुर से विजय पाल जी कर्म सिंह, आर्य समाज निजामपुर से ऋषिपाल आर्य,रफल सिंह, सुशील आर्य,आर्य समाज रामनगर से ऋषिपाल चौहान, आर्य समाज नंद विहार, से दीपा सैनी,पुजा सैनी, सुखवीर आर्य अरुण सैनी एडवोकेट अनुज सैनी इंजीनियर अनुप सैनी रणबीर सिंह आदि सम्मिलित रहे।






