Latest Update

वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट आशीष राष्ट्रवादी अटल परिवर्तन सम्मान से अलंकृत किए गए।

रुड़की निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एडवोकेट आशीष राष्ट्रवादी को परिवर्तन योगेश संस्थान की ओर से भारत रत्न अटल परिवर्तन सम्मान से अलंकृत किया गया। राष्ट्र, संस्कृति व सामाज हित समर्पित संस्था परिवर्तन योगेश संस्थान के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति संस्कार उत्सव आयोजित किया गया।जिसमें देश के समाजसेवियों,शिक्षाविदो, साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। एडवोकेट आशीष राष्ट्रवादी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। देश की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा अनमोल रत्न सम्मान, राष्ट्रीय सेवा सम्मान,मदर टेरेसा मेमोरियल सम्मान,यूथ आइकॉन अवार्ड, नेशनल यूनिटी अवार्ड, महात्मा गांधी अवॉर्ड,नेशनल आइकन अवार्ड पुरस्कारों सम्मानित किया जा चुका है। एडवोकेट आशीष राष्ट्रवादी विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़कर समाज सेवा खेलकूद आदि में युवाओं को प्रेषित कर दिशा देने का कार्य कई वर्षों से करते आ रहे हैं। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एड आशीष राष्ट्रवादी समाज सेवा के क्षेत्र में 10 वर्षों से निस्वार्थ भाव के रूप में कार्य करते आ रहे हैं उनका यह सम्मान समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठा और नई पीढ़ी को जागरूक करने के साथ-साथ प्रेरणा देने का कार्य करेगा।संस्कार उत्सव में मुख्य अतिथि 1008 कृष्णानंद गिरी जी महाराज,विशिष्ट अतिथि,कुलपति विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ डॉ संभाजी राजाराम बाविस्कर,विवेक गुरु प्रमुख धर्म जागरण संस्थान जम्मू कश्मीर,डॉ योगेश त्रेहन संस्थापक परिवर्तन योगेश संस्थान,बादल झा,एड रंजीत झा,सीमा सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली डॉ गंगा शरण आर्य ने किया।एड आशीष राष्ट्रवादी को सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुनीश सैनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ धर्म सिंह सैनी,पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार वीरेंद्र सैनी,डॉ रविंद्र सैनी,समय सिंह सैनी,डॉ संजय सैनी,डॉ राजकुमार उपाध्याय,सुंदर सिंह सैनी,अनुज सैनी,धीर सिंह रोड,डॉ प्रदीप त्यागी,डॉ अनिल शर्मा,सो सिंह सैनी,राम शंकर सिंह सैनी,अश्वनी सैनी,प्रवीण सैनी,राजीव सैनी,दिनेश सैनी,विश्वास सक्सेना,डॉ अमित सैनी,चैंपियन सूरज रोड,पंडित आशीष शर्मा,पप्पन कश्यप,सुधीर सैनी आर्य,अनमोल सैनी,डॉ रंजन धनकर,प्रवेश कश्यप,अनिल सैनी,इंजी ललित सैनी,वैभव सैनी,इंजी अक्षय सैनी,मोहित सैनी,विवेक सैनी शुभकामनाएं दी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News