Latest Update

भारतीय जनता पार्टी, जनपद – रूड़की*

*भारतीय जनता पार्टी, जनपद – रूड़की*

                 भारतीय जनता पार्टी जनपद रुड़की द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन को *”सुशासन दिवस”* के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित चित्रों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त की। 

         

अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित चित्रावली का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रूड़की नगर निगम के चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल एवं सुशासन दिवस के जिला संयोजक डॉ० अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को कुशल राजनीतिज्ञ एवं श्रेष्ठ साहित्यकार बताते हुए कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर हमें देशसेवा का संकल्प लेना चाहिए।

             ओज के कवि किसलय क्रांतिकारी के संचालन में अटल जी की कविताओं पर आधारित काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई। पंकज गर्ग, प्रो० सम्राट सुधा, डॉ० अनिल शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, नरेश राजवंशी आदि अनेक कवियों ने अटल जी की तथा स्वयं की रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

            कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री प्रवीण संधु तथा अरविंद गौतम, सुशासन दिवस के जिला टोली सदस्य ठाकुर संजय सिंह, उपाध्यक्ष भीम सिंह एवं सावित्री मंगला, जिला मंत्री सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, मंडल महामंत्री बृजमोहन सैनी, जिला मीडिया प्रभारी सुशील रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, प्रदीप त्यागी, धर्मवीर शर्मा, रामगोपाल शर्मा एडवोकेट, नीलकमल शर्मा, ममता राणा, मिथलेश सैनी, दाताराम सिंह, सुंदरलाल, सुधीर कुमार, विकास प्रजापति, विनीत प्रजापति, धर्मबीर सिंह, ठाकुर मोहित, गौरव सैनी, ममता चहल, सोहन राणा, अभिमन्यु कुमार, प्रियंका, हेमा चौधरी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

                         डॉ० अनिल शर्मा

                          जिला संयोजक

                           सुशासन दिवस

            अटल बिहारी वाजपेयी जयंती 25 दिसम्बर

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News