Latest Update

इनरव्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की डी सी विजिट कार्यक्रम हुआ ।जिसमें इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट 308 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता आहूजा जी ने शिरकत करी। इस कार्यक्रम में उन्होंने क्लब पदाधिकारी के पिछले 6 महीने में करें गए सभी कार्यों की लेखा-जोखा देखा।

इनरव्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की डी सी विजिट कार्यक्रम हुआ ।जिसमें इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट 308 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता आहूजा जी ने शिरकत करी। इस कार्यक्रम में उन्होंने क्लब पदाधिकारी के पिछले 6 महीने में करें गए सभी कार्यों की लेखा-जोखा देखा। इसी कड़ी में इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स के सदस्यों ने सी बी आई जूनियर हाई स्कूल में बच्चों के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था कराई । बच्चों के लिए कुछ किताबें दी

गई, जिससे वह बच्चे कुछ ज्ञानवर्धक बातें और कहानी आदिआसानी से पढ़ और सीख सके। विधालय के बच्चों ने नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति करी। क्लब द्वारा इस स्कूल के बच्चों को 21 स्कूल बैग जिसमें इनर व्हील का लोगो लगा था तथा 21 स्कूल यूनिफार्म के स्वेटर वितरित करें गये। जिला अध्यक्ष सुजाता आहूजा जी ने मंगलौर में स्थित इनर व्हील क्लब रूड़की स्पार्कल्स के कंप्यूटर सेंटर का निरीक्षण किया,,जहां जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर का कोर्स कराया जाता है ,”सुजाता आहूजा जी” द्वारा उन बच्चों को इनर व्हील की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिए गए। 

और साथ ही सुजाता आहूजा जी द्वारा द्वितीय पाती-न्यूज़ लेटर अनुभूति का उद्घाटन किया ।उसके बाद रुड़की के एक होटल में जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया जहां पर दो जरूरतमंद लड़कियों को दो साइकिल दी गई, जिससे वह अपने विद्यालय में आसानी से आ जा सके । एक महिला की आंखों के ऑपरेशन के लिए क्लब द्वारा ₹5000 की राशि दी गई। क्लब द्वारा एक लड़की को ब्यूटी पार्लर का प्रोफेशनल कोर्स कराया जा रहा है, उस लड़की को सभी जरूरत का सामान दिया गया ताकि वह अपने ब्यूटी पार्लर के कार्य को आगे बढ़ा सके और धन अर्जित करके अपने पैरों पर खड़ी हो सके। एक महिला को एक सिलाई मशीन देकर उसे भी आत्मनिर्भर बनाने में सहायता दी गई। कार्यक्रम में एक प्यारी सी बच्ची आयशा शर्मा जो समाज सेविका सरुनिका शर्मा की पुत्री है के द्वारा सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन क्लब की पूर्व अध्यक्ष सीमा जैन जी द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट 308 की पूर्व जिला अध्यक्ष शशि कीर जी भी उपस्थिति रही । इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की क्लब अध्यक्ष सीमा भाटिया ने सभी लोगों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए उनका धन्यवाद भी किया। क्लब की वाइस प्रेसिडेंट शुबी मसूद ,सचिव निशा सुराना, कोषाध्यक्ष तरनजीत कौर, आई एस ओ चांदनी मांगलिक,,क्लब संपादक नीलम मधोक, सबके कार्यों की जिला अध्यक्ष सुजाता जी ने बहुत प्रशंसा की तथा आगे भी क्लब सदस्यों को इसी तरह का कार्य करने के लिए प्रेरणा दी । इस कार्यक्रम में क्लब पूर्व अध्यक्ष अंजू गौड़, साक्षी राज, स्तुति गोयल, स्वाति खेतान, हरजीत कौर, रीमा बंसल, मीता भाटिया, साधना शर्मा, कुमुद सिंघल ,आरती अरोड़ा, महिमा पंचोली ,मारग्रेट सिलमकोटी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News