
रूडकी। एशोसियेशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल एलायंस क्लब रूडकी के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 15 सिविल लाइन रूड़की प्रांगण मे स्कूल के छात्र छात्राओ को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। जिसमे भाजपा नेता गौरव कौशिक एवम चेतना कौशिक मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुऐ।
कार्यक्रम के संयोजक आकाश जैन ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल की वायस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली अनिता गुप्ता ने सभी बच्चो को ज्ञानवर्धक जानकारी देते हुए सबको मेहनत कर अच्छे नम्बरो से पास होने के लिए कहा। मुख्य अतिथि गौरव कौशिक एवं चेतना कौशिक ने सभी बच्चो को जीवन मे अच्छे कार्य करने तथा दूसरो की मदद करने को कहा। क्लब के अध्यक्ष डाॅ. एली योगेश सिंघल ने सभी बच्चो को जीवन मे आगे बढने के लिए कहा।उन्होने बताया कि हमारा क्लब निरन्तर समाज हित के कार्य करता रहता है। पूर्व अध्यक्ष एली नरेंद्र आहुजा ने सभी बच्चो से कहा कि हमारा क्लब भविष्य मे भी आपकी इसी तरह मदद करता रहेगा।


कार्यक्रम के संयोजक एली आकाश जैन ने कहा कि सरकार स्कूलो के लिए बहुत सारी योजनाये बनाती है। जिसका सीधा लाभ हम तक नही पहुंच पाता है। इसलिए हम सामाजिक संस्थाओ के द्वारा लोगो की मदद के लिए अनेक कार्य करते रहते है। एलायंस क्लब की वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली श्रीमती अनिता गुप्ता एवं अध्यक्ष एली डाॅ. योगेश सिंघल ने कार्यक्रम संयोजक एली आकाश जैन एवं स्कूल की शिशिकाओ का आभार प्रकट किया।अंत मे क्लब के सचिव एली विवेक गुप्ता अंजलि, ने सभी सम्मानित अतिथियो का आभार प्रकट किया।






