
संस्कृतभारती, रुड़की जनपद द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में संघ कार्यालय गणेशपुर, रुड़की में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्षा डॉ भारती शर्मा, जनपद मंत्री श्रीमती श्रद्धा हिंदू, जनपद शिक्षण प्रमुख विष्णु दत्त गौड़, जनपद पत्राचार प्रमुख श्री पुरुषोत्तम शर्मा, जनपद गीता शिक्षण प्रमुख डॉक्टर कल्पना वत्स सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद पत्राचार प्रमुख श्री पुरुषोत्तम शर्मा जी द्वारा किया गया।


जनपद अध्यक्षा डॉक्टर भारती शर्मा ने उपस्थित लोगों को गीता अध्ययन हेतु प्रेरित किया।
जनपद मंत्री श्रद्धा हिंदू ने गीता के महत्व तथा उपयोगिता पर अपने विचार रखे।
जनपद शिक्षण प्रमुख विष्णु दत्त गौड़ ने उपस्थित जनों के साथ गीता के 15 वें अध्याय का वाचन करवाया।
जनपद गीता शिक्षण प्रमुख डॉ कल्पना वत्स ने नई पीढ़ी को गीता आदि धार्मिक ग्रंथों के अनुशीलन करने हेतु संबोधित व प्रेरित किया।
श्रीमती अनीता रानी रानी ने गीता के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, मधु शर्मा, दिव्याशु आदि उपस्थित रहे।






