Latest Update

*विवाह स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार।*

रुड़की – अभी तक 600 निर्धन / अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह करा चुके खानपुर विधायक उमेश कुमार एक बार फिर बड़े स्तर पर 101 निर्धन अनाथ कन्याओं के विवाह का महा आयोजन कर रहे है ।  

लक्सर तहसील के सामने के वी इंटर कॉलेज के मैदान में 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह का महा आयोजन किया जा रहा । जिसमे ख़ानपुर विधायक स्वम अपने निजी खर्चे पर इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे है । विधायक उमेश कुमार ने बताया कि जिन बच्चियों के माता पिता या अभिभावक नही है या बेहद गरीब है और अपने स्तर से विवाह नही कर सकते उनका विवाह में अपने निजी खर्चे से कर रहा हू । ईश्वर से ऐसी कामना करता हूं में आगे भी ऐसे ही ज़्यादा से ज़्यादा बच्चियों का कन्यादान कर सकू । कोशिश करते है बच्चियों को ज़्यादा से ज़्यादा ज़रूरत के समान दहेज के रूप में एक बाप , एक भाई ,एक अभिभावक के रूप में दे सकू ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News