Latest Update

मोदी – धामी जी ने जो कहा वह कर दिखाया –भाजपा( म.मो.)मंडल अध्यक्षा नीलकमल शर्मा  ———————-

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी की मंडल अध्यक्षा नीलकमल शर्मा ने उत्तराखंड के नगर निकाय चुनावों में नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की विज्ञप्ति जारी किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा है ” जो उन्होंने कहा था वह कर दिखाया है”। इससे पहले मोदी जी ने संसद के दोनों सदनों में महिलाओं को 33 % से भी अधिक आरक्षण दिए जाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कराकर इस पर महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कराकर कानून बनाकर देश की महिलाओं का सम्मान करके उनको देश की प्रगति में शामिल होने का सुअवसर प्रदान किया गया । जिसके पश्चात अब उत्तराखंड में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के शासन में उत्तराखंड की महिलाओं के महत्व और उनकी हकदारी को समझते हुए प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में महिलाओं के आरक्षण को बढ़ाकर नगर निगमों में 36 % व नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में 34 % का आरक्षण दिया गया है इस प्रकार इस अवसर का लाभ उठाकर महिलायें इसके अतिरिक्त भी अपनी विशेष कार्य कुशलता , योग्यता व श्रेष्ठता के आधार पर अन्य श्रेणीयों की उम्मीदवार बनकर इन पदों पर भी अपनी जगह बना सकती हैं । ऐसे में इन निकाय चुनावों में प्रदेश की सभी महिलाओं की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि वे मोदी जी व धामी जी की आकांक्षाओं के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के उनके संकल्प को साकार करने के लिए इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के सपनों का भारत व प्रदेश बनाने के लिए अपना योगदान करें । इसके साथ ही मंडल अध्यक्षा नीलकमल शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की इस घोषणा का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया गया है जिसमें प्रदेश की सभी बलिदानी सैनिकों की वीरनारियां और वीर माताओं को प्रदेश की परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई है इससे पहले केवल वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और उनकी वीरनारियों को मुफ्त यात्रा की यह सुविधा दी जा रही थी।

   नीलकमल शर्मा 

मंडल अध्यक्षा 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News