Latest Update

विप्र फाउन्डेशन 11 जोन ए की बैठक का आयोजन होटल रतन रीजेन्सी में किया गया ।

विप्र फाउन्डेशन 11 जोन ए की बैठक का आयोजन होटल रतन रीजेन्सी में किया गया ।

बैठक का शुभारम्भ परशुराम जी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया इस अवसर पर

आराध्य देव भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्जित किये गये। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी

कुमार भारद्वाज अध्यक्ष विप्र फाउन्डेशन द्वारा की गई । विप्र फाउन्डेशन के सचिव पवन कुमार ने

बताया कि विप्र फाउडेशन राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्य कर रहा है । समाज हित में

विप्र फाउन्डेशन द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के छात्रों को लिए कोचिंग की व्यवस्था, निर्धन

कन्याओं की शादी में सहयोग किया जाना वृक्षारोपण का कार्य, ब्लड डोनेशन के कार्य निरन् तर

किया जा रहे है। विप्र फाउन्डेशन द्वारा अरूणाचल प्रदेश में लोहित नदी पर भगवान परशुराम की

सबसे ऊची प्रतिमा का कार्य पूर्ण किया जा चुका है । पवन कुमार ने समिति के सभी सदस् यों से

आह्वान किया कि हमें विप्र फाउन्डेशन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपना भरपूर सहयोग कर

समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना है । इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों के सुझाव भी

आमंत्रित किये गये । कोषाध्यक्ष पद्रीप कुमार शर्मा ने कहा कि हमें मालवीय जयन्ती का कार्यक्रम

बड़ी धुमधाम

से मनाना चाहिए तथा मालवीय जी के अनुरूप अपने कार्य करने चाहिए तथा अध्यक्ष

अश्वनी कुमार भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा जगत में उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।

कार्यक्रम में इं. राजकुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, सुखपाल शर्मा, इं. मुकेश शर्मा, राहुल शर्मा, पदम

शर्मा, पियुष गौड, सुजीत शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News