Latest Update

*वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा चौधरी ने की वार्ड नंबर 15 से भारतीय जनता पार्टी से पार्षद पद की दावेदारी।*

रुड़की नगर निगम चुनाव के अंतर्गत वार्ड नंबर 15 से वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी से पार्षद पद की दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। सीमा चौधरी ने बताया कि उन्होंने वार्ड के लिए पूर्व में बहुत से ऐसे कार्य किए हैं जिसे वार्ड वासियों को बहुत लाभ प्राप्त हुआ है। उन कार्यों में जैसे समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाना। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करना। नेत्र चिकित्सा शिविर लगवाना। रक्तदान शिविर लगवाना। वार्ड के लोगों को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित करवाना। समय समय पर वार्ड में फैली हुई गंदगी को साफ करवाना स्ट्रीट लाइट एवं नालियों की सफाई और बहुत सी जटिल समस्याओं का निराकरण करवाना। सीमा चौधरी ने बताया की आने वाले समय में वह भारतीय जनता पार्टी से पार्षद पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। अगर पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वार्ड नंबर 15 की जो सीट है जो पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी की झोली में थी उसको जीत कर भारतीय जनता पार्टी की झोली में समर्पित करेंगी। सीमा चौधरी ने बताया कि उनको अपनी पार्टी पर संपूर्ण विश्वास है। वह पिछले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता है और इसका प्रतिफल उनको अवश्य मिलेगा। पार्टी उन पर अवश्य भरोसा जताएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News