Latest Update

*कट्टर हिन्दू बचाव संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत प्रजापति और महिला अध्यक्ष रेशमा नैथानी एवं हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख पुनीत भटनागर, अनुज कुमार साहसी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति।*

कृष्णा नगर में एक संदिग्ध युवक चाय बेचता हुआ पाया गया। जिसको हिंदू जागरण मंच के लोगों द्वारा पकड़ा गया पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपने आप को बिहार निवासी बताया परंतु जांच के समय उक्त व्यक्ति के पास एक मोबाइल फोन एवं तीन सिम मिले और जब मोबाइल फोन की जांच की गई तो व्हाट्सएप का पूरा डाटा क्लीन मिला उक्त संदिग्ध व्यक्ति इस समय कलियर में निवास कर रहा है। एवं रुड़की में साइकिल पर चाय बेचने का काम कर रहा है। अगर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी की बात माने तो यह कोई बांग्लादेशी घुसपैठी भी हो सकता है। फिलहाल इस व्यक्ति को गंग नहर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया है जहां पर इस से पूछताछ की जा रही है। न जाने कितने ऐसे ही लोग हमारे क्षेत्र के आसपास स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं लेकिन शायद प्रशासन

का इस ओर ध्यान नहीं है। एक तरफ तो हम बांग्लादेश में निवास कर रहे हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं दूसरी ओर हमारे देश में इन बांग्लादेशियों को संरक्षण दिया जा रहा है। क्या वास्तव में हम लोग सचेत हैं या हमारा प्रशासन और शासन सचेत है ध्यान देने योग्य तथ्य। अगर देखा जाए तो रुड़की तो वैसे भी बहुत संवेदनशील क्षेत्र है एक तो शिक्षा नगरी ऊपर से मिलिट्री छावनी। शासन को इस प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों की ओर ध्यान देना चाहिए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News