
लगभग 10 वर्ष पूर्व आयोजित एक सभा की समीप हुए बम धमाके में शहीद हुए तुषार धीमान को 6 दिसंबर 2024 को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि प्रेषित की गई। आपको बताते चलें यह घटना लगभग 10 वर्ष पुरानी है जिसकी जांच एन आई ए की टीम के द्वारा की जा रही थी परंतु लगभग 10 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी कोई ठोस कार्यवाही जांच एजेंसी के द्वारा नहीं की गई और ना ही कोई ठोस परिणाम घोषित किया गया। पीड़ित परिवार आज भी न्याय के लिए गुहार लगा रहा है। और अगर कहे तो अब तो माता-पिता की आंखों के आंसू भी सूख चुके हैं। राजनीतिक दल अपनी अपनी राजनीति रोटियां सेक चुके हैं परंतु पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार का कोई लाभ अभी तक नहीं दिया गया है।

आपको बताते चले उस समय की सरकार के द्वारा पीड़ित को शाहिद का दर्जा एवं परिवार में से सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की गई थी। लेकिन सब काम ठंडेबस्ते पड़े हैं। अब तो ऐसा लगता है कि राजनीतिक दल और सरकार शायद तुषार धीमान का नाम भी भूल चुके हैं। श्रद्धांजलि प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से सतीश कुमार धीमान ,विशाल धीमान, कुलदीप सूर्यवंशी, दिलीप मेंहदीरत्ता , दीपक लाखवान, दीपक उपाध्याय अनूप धीमान आदि रहे उपस्थित।







