Latest Update

शातिर चोर दबोचे, कब्जे से करीब ₹8 लाख का माल बरामद लक्सर। पुलिस टीम ने दो शातिर चोर गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का एक साथ खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया है कि 16 अक्टूबर की रात्रि रायसी स्थित दुकान से मोबाईल, लैपटॉप, स्पीकर आदि व 25 नवंबर की रात्रि में सुल्तानपुर स्थित दुकान तोड़कर लाखो के कपडे व नगदी चोरी संबंधी प्रकरणों में पीड़ित पक्षों द्वारा दी गई शिकायत कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत किये गये। लगातार हो रही चोरी/नकबजनी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सीओ लक्सर व प्रभारी निरीक्षक लक्सर को तत्काल मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। खुलासों के लिए गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमो से जानकारी जुटाई गयी।हाल फिलहाल ही सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में घटित चोरी की घटना की जानकारी कर कडी से कडी जोड़ कड़ी मशक्कत करते हुए पुलिस टीम ने दिनाकं 05.12.2024 को लक्सर क्षेत्र से 02 संदिग्ध को सुल्तानपुर, रायसी व थाना मण्डावर बिजनौर के अलग-अलग दो घरो में की गयी चोरी के माल के साथ दबोचा। यह विशेष तौर पर उन मकान/ दुकान को अपना निशाना बनाते थे जिनके पीछे की तरफ खुला मैदान हो और फिर जहां चोरी करनी होती थी वहां दुकान/मकान में एक छोटा सा छेद करके पूरा सामान चुरा लेते थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी चोरी के माल को एक जगह एकान्त स्थान में छिपाकर भूमिगत हो जाते थे और मामला शान्त होने पर चोरी के सामान को ठिकाने लगा देते थे। आरोपित जावेद पुत्र हबीब निवासी ग्राम मखियाली थाना मण्डी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 व रवि सैनी पुत्र संजय कुमार निवासी केशवनगर तहसील रोड कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News