Latest Update

भारत विकास परिषद का प्रांतीय स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

रुड़की। भारत विकास परिषद द्वारा हरिद्वार विश्वविद्यालय में आयोजित प्रांतीय स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 50 स्कूलों के 200 मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। हरिद्वार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीए सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त प्रयास भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाएंगे। 

जिसमें युवाओं और बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव महत्वपूर्ण है। बीवीपी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने लोगों से समाज के उत्थान के लिए इस राष्ट्रव्यापी अभियान को मजबूत करते रहने का आह्वान किया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उन्होंने बताया कि प्रांत की कई शाखाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न नवाचारों को करते हुए बेटी बचाओ का संदेश जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया। 

और बच्चो की सफलता तभी संभव है। जब परिवार से सहयोग और सभी का साथ हो उन्होंने कहा कि विद्यार्थीयों को अपनी ऊर्जा और शक्ति को संग्रहित कर संस्कार निर्माण के कार्य में लगाना चाहिए. क्षेत्रीय सचिव सम्पर्क डॉ0 सत्येन्द्र मित्तल ने छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भरता पर अपनी बात रखी। कार्यशाला की पहले सत्र में परिषद के प्रकल्प की चर्चा की गई और उसके आधार पर कार्य योजना तैयार की गई। कार्यशाला में सेवा संस्कार संपर्क और महिला और बाल विकास के प्रकल्पों के बारे में जानकारी साझा की गई। 

विभिन्न शहरों से आए पदाधिकारियों को स्वावलंबन और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कि उन्हें आगे चलकर किस तरह से इन कार्यक्रमों को गति देनी है। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र जैन पूर्व विधायक रूडकी, अनुराग दुबलिश क्षेत्रीय महासचिव, शरद चन्द्रा क्षेत्रिय संगठन सचिव, विनित संगल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव, ब्रज प्रकास गुप्ता क्षेत्रीय सचिव सेवा, आलोक भटनागर क्षेत्रीय सचिव पर्यावरण, मुख्य शाखा रूडकी के अध्यक्ष अनिल जैन,सचिव आशा चन्द्रा, कोषाध्यक्ष संजय सिंहल, महिला संयोजिका, रजनी गुप्ता, शशी जैन अविरल शाखा रूडकी अध्यक्ष ऐडवोकेट प्रीति अग्रवाल, सचिव रमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय कालरा, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, आदि लोग उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News