
राष्ट्रीय केडिट स्कोर (NCC) के प्रशिक्षण शिविर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के मैदान में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में टीम द्वारा सभी एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं हैंडलिंग के बारे में विस्तार से बताया गया प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महोदय ने अपने सम्बोधन में बताया गया कि एनसीसी कैडेट्स का समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है आप एक अनुशासित और मर्यादित जीवन जीते हैं इसलिए आप सभी किसी भी आपात स्थिति में समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं राष्ट्र की संपत्ति सुरक्षा रक्षा जनहानि रोकने में मददगार हो सकते हैं
उक्त प्रशिक्षण शिविर में सेना के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ करीब 300 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया सभी ने अग्नि शमन उपकरणों मोटर फायर इंजन के संबंध में जानकारी ली एवं बढ़-चढ़ कर भाग लिया

सेना के उच्च अधिकारियों ने फायर टीम का प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने एवं अग्नि शमन सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने पर आभार व्यक्त किया
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महोदय रुड़की श्री सुन्दरपाल लीडिंग फायरमैन नजाकत अली चालक विपिन सिंह तोमर फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया फायरमैन रविन्द्र सिंह फायरमैन अभिषेक राज मौजूद रहे






