Latest Update

25 हजार के ईनामी सलमान को दबोच लाई मंगलौर पुलिस फायर कर आत्मघाती हमले मामले में चल रहा था वांछित

मंगलौर। फायर कर आत्मघाती हमले मामले में वांछित चल रहे 25000 के ईनामी आरोपी को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लाई है।

कोतवाली मंगलौर पर समीर पुत्र सलीम निवासी बिजली घर के पास मंगलौर द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करना तथा उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा नाबालिक सहित 02 आरोपियों को पूर्व में संरक्षण/गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना का मुख्य आरोपी सलमान काफी शातिर किस्म का है जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभि0 पर 25000/- रु0 की ईनाम की घोषणा की गई थी। ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिस दी जा रही थी जिसके फल स्वरूप ईनामी आरोपी सलमान को आसफ नगर झाल तिराहा से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त सलमान पुत्र स्व0 सलाम निवासी ग्राम तेल्लीवाला कोतवाली गगंनहर का पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News