Latest Update

Roorkee: महानगर रुड़की प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महासचिव नसीम अहमद, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, सचिव मुनीष शर्मा व कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत का भव्य स्वागत

रुड़की: महानगर रुड़की प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव आज रुड़की नगरनिगम सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ, जिसके बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की गई। महासचिव पद के लिए नसीम मलिक और अनवर राणा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। नसीम मलिक ने 19 मतों के साथ 3 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि अनवर

राणा को 16 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में मुनीश शर्मा ने 23 वोट हासिल कर विजयी बने। उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल यादव को 10 वोट और सोनिया सैनी को 2 वोट हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शहजाद राजपूत ने 19 वोट हासिल कर असलम अंसारी से 3 वोटों से जीत दर्ज कराई।

अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल को पहले ही निर्विरोध चुना गया, दोनो पदों पर एक-एक पर्चा आने के कारण दोनो पदों पर निर्विरोध चुन लिया गया।

———————————

चुनाव संचालन समिति ने किया परिणाम घोषित…..

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रवेज़ आलम, मोनू शर्मा, मनोज अग्रवाल और सचिन गोस्वामी ने विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर परिणाम घोषित किए। समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने पर संतोष व्यक्त किया।

विजयी प्रत्याशियों का हुआ स्वागत…..

चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शहर के सम्मानित नागरिकों और पत्रकारों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विजेताओं ने सभी साथियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब के विकास और सदस्यों के हित में कार्य करने का श्वासन दिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News