Latest Update

साइबर क्राइम के प्रति आम नागरिक का जागरूक होना बेहद जरूरी

हरिद्वार। एएसपी सदर जितेन्द्र मेहरा द्वारा प्रभारी साईबर सेल इंस्पेक्टर गोविन्द कुमार व साइबर सेल टीम के साथ सिडकुल स्थित किर्बी कम्पनी के कर्मचारियों को साईबर फ्रॉड एंव अन्य कानून के संबंध में जागरुक किया गया।

अपने व्याख्यान के दौरान जितेन्द्र मेहरा द्वारा कर्मचारियों को वेतन खातों, एटीएम कार्ड, एटीएम पिन डालते समय सावधानी, डिजिटल अरेस्टिंग, स्ट्रांग पासवर्ड, समय-समय पर पासवर्ड चेंज करना, हुबहू दिखने वाली एप/ईमेल/वेबसाइट से सावधानी, ऑनलाईन फर्जी लोन एप से लोन न लेने सम्बन्धी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, घर बैठकर जॉब/रुपये कमाने के नाम पर होने वाली धोखाधडी, सोशल मीडिया पर लाइक करने के नाम पर मिलनी वाली जॉब, व्हाट्सप्प/इंस्टाग्राम/टेलीग्राम ग्रुपों में शामिल कर रुपयों की इन्वेस्टमेंट के नाम पर हो रही धोखाधडी, हॉस्पिटल में भर्ती परिचित व्यक्ति के ईलाज के नाम पर, रुपये दुगुने करने के नाम पर होने वाली ठगी एवं पेमेंट एप के माध्यम से भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया ऐप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया के संबंध में जागरुक किया।

एएसपी सदर व साईबर सेल टीम ने किर्बी कम्पनी सिडकुल के कर्मचारियों को हाल-फिलहाल जनपद व अन्य स्थानों पर घटित हुए साईबर फ्रॉड के बड़े मामलो की जानकारी देते हुए उक्त घटनाओं में पीड़ित द्वारा बरती गई लापरवाही के बारे में बतायाl कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अज्ञात अकांउट के माध्यम से किए जाने वाले हनी ट्रैप संबधी ठगी व ब्लैकमेल प्रकरणों में विशेष सावधानी बरतने के लिए भी चेताया एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें के सम्बन्ध में पम्पलेड वितरित किए गए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News