
लक्सर। कोहरे के कारण हाइवे व अन्य मार्गों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस- प्रशासन व परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया है । अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लग रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को जागरुक भी कर रहे हैं कि वह रिफ्लेक्टर जरूर लगाए और बिना लाइट वाला वाहन न चलाएं।
कोहरे व अंधेरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में आज एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान द्वारा स्वयं सड़क पर उतर कर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। पुलिस, प्रशाशन व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चला कर देहात क्षेत्रांतर्गत शिव चौक, बालावाली तिराहा, बसेड़ी तिराहा व सुल्तानपुर आदि जगहों पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर टेप लगाए गए। अन्य क्षेत्रों में भी मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर ,पथरी व बहादराबाद में पुलिस की टीम व ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य तेजी से पूरा कर रही है।







