Latest Update

स्वर्ण जीतकर लौटी शैलविया शर्मा का जोरदार स्वागत

रुड़की। राष्ट्रीय स्तरीय स्क्वे मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में साल्विया शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए। खिलाड़ियों का वापस आने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

उत्तराखंड स्क्वे एसोसिएशन के महासचिव व इंडियन बॉडी के कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी ने बताया घुले (महाराष्ट्र) में 18 से 21नवम्बर तक तीसरी स्क्वे मार्शल आर्ट नेशनल चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी। जिसमें भारत देश के लगभग 20 राज्यो के 500 से अधिक खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें न्यू सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल शास्त्री नगर रुड़की की छात्रा शैल्विया शर्मा ने अंडर 14 वर्ग 49 किलो वजन में खेलकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।उन्होंने इसी वर्ष मार्च माह मे थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर भारत का मान बढ़ाया था। शैलविया के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने धुले महाराष्ट्र में शमादार प्रदर्शन किया है। जिसमें आरव त्यागी स्वर्ण,मोनिका धीमान रजत, मुकुल राणा कांस्य,संचित कालरा कांस्य,जसप्रीत कौर,आर्यन रावत रजत,परमजीत परमार रजत, सोनू यादव कांस्य,नैतिक शर्मा कांस्य,उत्सव कांस्य,रूद्र कुमार ने रजत प्राप्त किए है। पदक जीतकर वापस लौटे खिलाड़ियों का भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह,गुरविंदर सिंह, अतुल राणा,विभोर खन्ना आदि ने जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही प्रशिक्षक शिशांक सैनी, उत्तराखंड स्क्वे एसोसिएशन के महासचिव व इंडियन बॉडी के कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी से सभी खिलाड़ियो को पूरा प्रोत्साहन मिला।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News