Latest Update

हार के डर से नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है भाजपा सरकार:राजेंद्र चौधरी

रुड़की। कांग्रेस महानगर रुड़की जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार चुनाव कराने से डर रही है । क्योंकि जनता में सरकार के रवैये को लेकर आक्रोश है और भाजपा के सभी प्रत्याशी नगर निगम,नगर पालिका और नगर पंचायत में चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार जितना भी चुनावप्रक्रिया को लंबित करेगी । उतना ही जनता में आक्रोश बढ़ेगा । उन्होंने दावा किया है कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की एक तरफ जीत होने जा रही है।

 जिला कांग्रेस रुड़की द्वारा वार्ड कमेटी सदस्यों से एक बैठक कर वार्ड की समस्याओं व संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में आवश्यक बैठक नवीन जैन के कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि रुड़की महानगर के क्षेत्रों की जनसमस्याओं का समाधान कांग्रेस ही करेगी और इसके लिए सभी साथियों को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा है किआम जनता के हित के लिए कांग्रेस को वार्ड स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना होगा। वार्ड नंबर 17 में आयोजित बैठक में श्रीमती सुधा मंडोला, मदन पाल भड़ाना, आशीष सैनी, नीरज अग्रवाल,लता चौधरी, सतेंद्र शर्मा, निबू लाल, सतीश त्यागी, सनव्वर कुरेशी, दुष्यन्त कुमार, रणबीर नागर, श्रीमती मन्नू जैन, ललित बालियान, विक्रांत पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News