
आज दिनांक 26-11-2024 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 0546 की स्वयं सेविकाओं ने संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री हरपाल सिंह साथी जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री दिनेश कौशिक जी, सिंचाई विभाग से सेवानिवृत श्री कदम सिंह जी, विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी, प्रबंध समिति के सदस्य श्री जयचंद गोयल जी, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 0546 की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा सभी मुख्य अतिथियों तथ स्वयं सेवियो को शपथ भी दिलवाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी ने कहा कि संविधान का पालन करना और अपने कर्तव्यों का पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने बताया कि संविधान सभा ने हमारे संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार और कर्तव्य हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ये भी कहा कि संविधान का पालन करना हमारे देश के विकास और समृद्धि के लिए बहुत जरूरी है।

संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 0546 की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा स्वयं सेवियों को संविधान का महत्व बताते हुए कहा कि संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है, जो हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी ने तथा प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने सभी उपस्थित अध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बधाई दी।






