
रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को देखा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में गोधरा कांड की सच्चाई को दिखाया गया है। उन्होंने लोगों से फिल्म को देखने की अपील की साथ ही फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
हरिद्वार रोड स्थित सिनेमा हॉल में “द साबरमती रिपोर्ट” गोधरा कांड (गुजरात दंगा) की सत्यता पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म को देखने पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से 27 फरवरी 2002 में हुए गुजरात दंगे (गोधरा कांड) की सच्चाई दिखाई गई है।

उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि 27 फरवरी को गुजरात में किस प्रकार 59 लोग एक ट्रेन में साजिश के तहत जिंदा जला दिए गए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस फिल्म को अधिक से अधिक लोग देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हुए कारनामों की जो सच्चाई पिछले 70 वर्षों में नहीं आ पाई। वह सच्चाई अब सामने आ रही है। कहा कि पहले द कश्मीर फाइल के माध्यम से कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार की सच्ची घटना लोगों के सामने आई। वहीं अब “द साबरमती रिपोर्ट” गोधरा कांड का सच सामने लाई है। भाजपा।जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए। उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम, देवी सिंह राणा, आदेश सैनी,नरेश यादव, गौरव त्यागी,सुशील रावत, आशा धस्माना, सूरज नेगी,सतीश सैनी आदि लोग मौजूद रहे।






