Latest Update

*महानगर रुड़की प्रेस क्लब के चुनाव में वीरेंद्र चौधरी उर्फ बिल्लू रोड निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष एवं कृष्ण गोपाल निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष*

रुड़की: महानगर रुड़की प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में आज नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक नामांकन जमा होने पर दोनों पदों पर निर्विरोध चयन कर लिया गया। चुनाव संचालन समिति के अनुसार, अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चौधरी उर्फ बिल्लू रोड और उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल को निर्विरोध चुना गया।

——————————–

महामंत्री, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला…..

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अन्य पदों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। महामंत्री पद पर अनवर राणा और नसीम मलिक के बीच सीधा मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए शहजाद राजपूत और असलम अंसारी आमने-सामने है। इसके अलावा सचिव पद पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमे मुनीश शर्मा, विशाल यादव, और सोनिया सैनी के नाम शामिल है।

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रवेज आलम, मोनू शर्मा, और मनोज अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पर्चे आज जमा किए गए। नामांकन वापसी का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया था। इस दौरान कृष्ण गोपाल ने महामंत्री पद के लिए नामांकन वापस लेकर उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन सुनिश्चित किया।

मुनीश शर्मा ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेकर सचिव पद पर अपनी दावेदारी कायम रखी।

————————————

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए…..

अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल का निर्विरोध चयन हुआ। इनके निर्विरोध चयन पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

————————————

चुनाव की अगली प्रक्रिया……

महामंत्री, कोषाध्यक्ष, और सचिव पद के लिए मतदान आगामी 27 नवंबर को होगा। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को मतदान के लिए आमंत्रित किया गया है। चुनाव संचालन समिति ने निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया का आश्वासन दिया है। चुनाव समिति के प्रमुख प्रवेज आलम ने कहा, “नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन होना प्रेस क्लब की एकता और विश्वास को दर्शाता है। शेष पदों के लिए चुनाव पूरी निष्पक्षता से कराए जाएंगे।

————————————

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई…..

निर्विरोध चुने गए वीरेंद्र चौधरी और कृष्ण गोपाल को प्रेस क्लब के सदस्यों और शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनेगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News