
रुड़की। इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटे छात्रों का ग्रीन वे स्कूल की प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में अन्य राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन करने की बात कही।
आदर्शनगर स्थित स्कूल परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ग्रीन वे मॉर्डन स्कूल की प्रधानाचार्य माला चौहान ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार में भारत भूमि अपनोरमा के अंतर्गत के अंतर्गत एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 18 स्कूलों से आए कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित पहले दो राउंड में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल 2 के कक्षा तीन के विद्यार्थी इवान मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अगले सात राउंड में मौखिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ उसमें भी ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल 2 के ही विद्यार्थी इवान मित्तल और विनायक चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय द्वारा विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रतियोगिता में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल आदर्श नगर के कक्षा 3 के विद्यार्थी दिव्यांश पांडा और श्रेयांश सैनी ने भी प्रतिभाग किया। उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य माला चौहान ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूर्व विश्वास है कि यह छात्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर स्कूल और नगर का नाम रोशन करेंगे।







