
रूड़की। जिला सहकारी बैंक के द्वारा आज बैंक संबंधी समस्याएं सुनी गई और लाभार्थियों को ऋण वितरित भी किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के सचिव /महाप्रबंधक विश्व विजय सिंह ने कहा है की सरकारी ऋण लेकर व्यक्ति निश्चित रूप से तेजी विकास सकता है पर लिया गया ऋण समय से लौटाया जाए तभी विकास की रफ्तार बनी रह सकती है।
आज जिला सहकारी बैंक लि॰ हरिद्वार द्वारा वित्तपोशित प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के अन्तर्गत मैसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन शिकारपुर, लण्ढौरा के लाभार्थियों की बैंक ऋण से सम्बन्धित शिकायतों का निवारण कार्यक्रम का आयोजन शिकारपुर, लण्ढौरा हरिद्वार में परियोजना स्थल पर किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रह बैंक के सचिव/महाप्रबन्धक विश्व विजय सिंह द्वारा किया गया। सचिव/महाप्रबन्धक द्वारा लाभार्थियों से उनके बैंक खाता संचालन सम्बन्धित समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा तत्काल उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के लाभार्थियों द्वारा बैंक एवं सचिव/महाप्रबन्धक का आभार व्यक्त किया गया। सचिव/ महाप्रबंधक विश्वविजय सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि बैंक द्वारा उक्त योजनान्र्तगत अल्पावधि में कुल 1165 लाभार्थियों को 2755.11 लाख रू० का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परियोजना विकास सचिन त्यागी, बैंक की अनुभाग अधिकारी श्रीमती स्वाति सिंह, शाखा प्रबन्धक राजेन्द्र कुमार, संजय कुमार यादव, आरती चौधरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







