
पथरी। आज बहादुरपुर जट कब्बड्डी क्लब द्वारा एकदिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन गांव बहादरपुर जट्ट में किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बहादुरपुर जट और आन्नेकी की टीम का मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में बहादरपुर की कबड्डी टीम ने आन्नेकी टीम को चार अंक से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। बहादरपुर जट की टीम ने 28 अंक बनाए जबकि आन्नेकी की टीम 24 अंक ही बना सकी। विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने नगद धनराशि और मेडल पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हर और जीत खेल का महत्वपूर्ण अंग है । हमें हर से निराश नहीं होना है और ज्यादा मेहनत कर जीत के लिए प्रयास करना है। बहादरपुर जट्ट कबड्डी कमेटी में कमेटी में अमित पाल, मुकुल पाल, चंद किरण सिंह, तरुण शर्मा ,अमर कश्यप, तरंग राठी, उज्जवल कुमार, सिद्धार्थ कुमार ,अंकित कुमार, हर्ष कुमार ,कुणाल आदि रहे






