
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन प्रधान के जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण रामोद कुमार के तत्वाधान में एक मीटिंग ग्राम श्यामपुर मे निवर्तमान प्रधान खिलेंद्र कुमार व ग्राम वासियों के साथ एक मीटिंग की गई। मीटिग में भारतीय किसान यूनियन प्रधान की विचारधाराओं से अवगत कराया गया। और संगठन से जुड़ने के लिए अपील गई। जिसमें ग्रामवासी संगठन की विचारधारा से सहमत हुए और संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें पूर्व प्रधान श्यामपुर खिलेंद्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यूनियन को आशवस्त किया कि मैं पूर्ण निष्ठा भाव से संगठन का कार्य करूंगा और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा जिससे किसी किसान मजदूर का अहित न हो सके। आज की मीटिंग में जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण रामोद कुमार जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि दलबीर सिंह नरेंद्र सिंह अशोक कुमार सोमपाल उपाध्याय तिलक राम पूर्व प्रधान श्यामपुर खीरेंद्र कुमार फकीरा स्वरूप सिंह पाल करण सिंह पाल मगन सिंह रामकुमार सेवाराम चरण सिंह राम अवतार सिंह आदि उपस्थित रहे।






