
नारसन। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने दो गांव में छापेमारी कर करीब 30 स्थान पर विद्युत चोरी पकड़ी। उर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ अनुभव सैनी ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए नारसन व नगला कोयल गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें नारसन में 16 व नगला गोयल में 14 स्थान पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। टीम ने सभी के केबल जप्त कर एफआईआर करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा ऊर्जा निगम विद्युत बकायदारों के खिलाफ भी अभियान चला रहा है। बकायदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ऊर्जा निगम की टीम में एसडीओ अनुभव सैनी, विजिलेंस टीम में हनुमान सिंह रावत, विकास कुमार, रोबिन सिंह, धनंजय सिंह, ईश्वर सिंह समेत विद्युत उपकेंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।






