Latest Update

रुड़की। आज महाकुम्भ-2024 के अष्टम दिवस पर आयोजित की गयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड स्तर से चयनित टीमों के बीच वाॅलीबाल एवं कबड्डी की प्रतियोगितायें स्पोटर्स स्टेडियम में तथा एथलेटिक्स प्रतियोगितायें नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में आयोजित की गयीं। 

रुड़की। आज महाकुम्भ-2024 के अष्टम दिवस पर आयोजित की गयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड स्तर से चयनित टीमों के बीच वाॅलीबाल एवं कबड्डी की प्रतियोगितायें स्पोटर्स स्टेडियम में तथा एथलेटिक्स प्रतियोगितायें नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में आयोजित की गयीं। 

 वाॅलीबाल की अण्डर-14 बालक वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल मैच विकासखण्ड नारसन व लक्सर के बीच हुआ जिसमें लक्सर ने शानदार खेल का परिचय देते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, फाइनल में रूड़की ने लक्सर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं नारसन की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं के मैच में बहादराबाद की टीम प्रथम, नारसन द्वितीय व भगवानपुर तृतीय स्थान पर रही। अण्डर-17 बालक वर्ग वाॅलीबाल में बहादराबाद ने प्रथम नारसन ने द्वितीय व लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अण्डर-14 बालिका का फाइनल मैच समाचार लिखे जाने तक खेला जा रहा है।

 अण्डर-17 बालिका वर्ग एथलेटिक्स की 4ग्400 रिले रेस में बहादराबाद की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया जबकि रूड़की व खानपुर विकासखण्ड की टीमें दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं इसी विधा के बालक वर्ग में भगवानपुर, खानपुर व नारसन की टीमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। अण्डर-20 बालिका वर्ग में भगवानपुर, रूड़की व खानपुर ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बालकों में भगवानपुर, रूड़की व नारसन पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों का विवरण 

1 अण्डर-14 एथलेटिक्स ऊँची कूद राम मोहन शांतनु हिमांशु राज अनोखी सोनाक्षी अंशिका

2 60 मी0 दौड़ शिवम नौटियाल लवी फोर आदित्य चैहान रिया शुक्ला शिखा तनु

3 600 मी0 दौड़ शिवम नौटियाल लवी फोर आदित्य चैहान – – –

4 अण्डर-17 एथलेटिक्स भाला फेंक कार्तिक कुमार हिमांशु लवी जानवी पुण्डीर आध्या गर्ग शिवम कुमारी

5 चक्का फेंक लवी कुमार विशाल विशाल कुमार निरूपमा पाल प्रेरणा चांदनी

6 गोला फेंक हर्ष राकेश पियुष प्रताप प्रियांशु निरूपमा पाल तनुशिखा करिश्मा

7 3000 मी0 दौड़ अकुश रितिक कपिल समीक्षा आयुषी नाजुक जहां

8 100 मी0 दौड़ सूर्यकांत रिंकू रविश कपिल सिनाक्षी मुस्कान श्रद्धा शुक्ला

9 400 मी0 दौड़ नितिन सैनी अंसुल लवीश पंवार पिंकी आयुषी रिया बसर

10 ऊँची कूद प्रख्यात आर्यन सैनी दिपांशु कुमार रिया दृष्टि सैनी पियांशी

11 अण्डर-20 एथलेटिक्स भाला फेंक विक्की देव चैधरी रोहित सैनी दीक्षा वंशिका आरती

12 चक्का फेंक मौ0 शावेज वंश सालार उत्तम सिंह रिया पाल साुहानी चैहान शीतल

13 5000 मी0 दौड़ यश सक्सेना गौरव कुमार अनिवेश – – –

14 400 मी0 दौड़ अजय कुमार नीरज कुमार कार्तिक चैहान खुशी आयशा निकिता

15 100 मी0 दौड़ अनस रोहित गिरी प्रिंस कुमार हिमानी निकिता खुशी

16 ऊँची कूद प्रज्ज्वल मोहरनीन हुसैन विक्रांत खुशी मिनाक्षी नीशू

17 लम्बी कूद अंजुल आशीष नीरज कुमार तन्नू खुशी रानी खुशी शर्मा

18 अण्डर-23 एथलेटिक्स 100 मी0 दौड़ दीपक कुमार गोविन्द मयंक प्रेरणा कपिल अंशु सैनी अनुष्का

19 400 मी0 दौड़ – – – रूपा सोनिया प्रीति

20 लम्बी कूद दीपक गोविन्दा मयंक प्रेरणा कपिल प्रियंका सरिता

 प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में श्री आशीष, निधि यादव, अक्षित त्यागी, दीपक त्यागी, महिला चैधरी, गुलाब सिंह, प्रीतम सिंह तोमर, अंजेश कुमार, आकाश पंवार, पुलकित, जसबीर, समीर, सुमित, निशू कुमार, महिपाल, राहुल बाबू आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News