Latest Update

जिला जज ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उप कारागार रुड़की का निरीक्षण किया

रूड़की। जिला जज प्रशांत जोशी ने मंगलवार को उप कारागार रूड़की का निरीक्षण किया। इसके साथ ही रुड़की न्यायालय में तैनात जजों के लिए आवास बनाने के लिए स्थानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी, एसएसपी एवं अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

जिला जज ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल में महिला तथा पुरुष बंदियों से मुलाक़ात की। उन्होंने बंदियों से जेल में भोजन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमानुसार सरकारी वकील की उपलब्धता, कोर्ट में पेशी, दूरभाष पर पारिवारिक व्यक्तियों से होने वाली वार्ता सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिए। उन्होंने बंदियों के लिए तैयार कराए जा रहे भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। ज्वाइंट मस्जिट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया सभी उच्च अधिकारियों द्वारा रुड़की न्यायालय में तैनात जज न्यायाधीशों के लिए भूमि का लिए भी निरीक्षण किया गया। जिसमें रामनगर लिथो प्रेस कॉलोनी जीएसटी ऑफिस के पीछे खाली पड़ी भूमि एवं हरिद्वार रोड स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पीछे की भूमि व आसफ गंगनहर किनारा स्थित भूमि का मुआयना किया है।निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News