
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा को अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार रुड़की ओर मंगलौर की दो टीम गठित कर स्वम भी छापेमारी की गई । औचक छापेमारी में एक टेक्टर ट्रॉली को जिसमें मिटटी भरी हुई थी को जलालपुर से, एक ट्रैक्टर ट्राली ओर एक जे0सी0बी0 को बेडपुर से, ओर एक ट्रॅक्टर ट्राली को कान्हापुर से पकडा गया। जिसे लाकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में सुपुर्द कर सीज किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के अनुसार अवैध खनन पर कार्रवाई/ छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। टीम में नायब तहसीलदार धनीराम सैनी ओर प्रेम सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक आदेश कुमार, ओर राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत, साथ रहे।






