
भगवानपुर। आज भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी व प्रदेश महासचिव राजीव सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय सैनी व जिले के जिला महामंत्री दीपचंद सैनी जिले के जिला अध्यक्ष आदेश कुमार सैनी प्रदेश संगठन मंत्री अमित सैनी प्रदेश मंत्री प्रवीण सैनी एवं संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। और बैठक के आयोजन में सामाजिक मुद्दों पर बातें की गई। और उसी के साथ-साथ सैनी समाज के ऐसे हमारे प्रतिभावान डाडा जलालपुर से डॉ गीता सैनी को असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय डिग्री कॉलेज) नियुक्त होने पर एवं सुनील सैनी को ऑडिट डिपार्मेंट उत्तराखंड में नियुक्ति होने पर बधाई दी और दोनों को संगठन द्वारा फूूल माला पहनाकर व संगठन का स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया!






