Latest Update

राष्ट्र और समाज निर्माण में मातृशक्ति की विशेष भूमिका

हरिद्वार। आल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के 40 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति के कुशल नेतृत्व में आज हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुईं । जिसमें श्रीमति अनामिका शर्मा ने कहा कि, ब्राह्मण समाज की मातृ शक्ति के माध्यम से समस्त विश्व में भारतीय सभ्यता और संस्कृति को वर्चस्व प्राप्त हुआ है। जिसमे सनातन धर्म का प्रचार प्रसार हुआ है और नारी शक्ति अपना यथोचित भूमिका विश्व, राष्ट्र और समाज के उत्थान में लगा रहीं हैं। इस अवसर पर पार्षद सपना शर्मा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी महिलाओ से अधिकतम संख्या में प्रतिभाग करने का निवेदन किया। रंजिता झा ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को सुदृढ़ता मिलती है और हमारा देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में सहयोग करने का वादा किया। आल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने मातृ शक्ति का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विकसित समाज के लिए महिलाओं का भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान है इसमें सभी महिला शक्ति से प्रतिभाग करने का निवेदन किया। बैठक में आभा शर्मा, मंजू शर्मा, रेखा दशमना, संजना शर्मा, निशा नौटियाल, आशा सारस्वत, राखी शर्मा, दया शर्मा, छवि पंथ, गोमती मिश्रा, प्रीति गौड़, कमलेश शर्मा, सुनीता शर्मा, नीतू अग्निहोत्री, बबीता शर्मा, मधु शर्मा, प्रिया शर्मा, सरिता मिश्रा , नीतिका भार्गव, गरिमा कौशिक, अर्चना गौड़ एवं समस्त मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News