Latest Update

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस रुड़की के छात्रों का शानदार प्रदर्शन विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य व टीचर्स ने दी बधाई

रुड़की। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नोर्थ जोन-3 में आने वाले 16 डी॰पी॰एस॰ विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुड़की के बास्केट बॉल के छात्रों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपने कौशल और तकनीक का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रयागराज डी॰पी॰एस॰ में होने वाले नेशनल फाइनल में नाम भी दर्ज किया। प्रशिक्षक निशांत चंद कुँवर एवं सहायक प्रशिक्षक सूरज सिंह नेगी के निर्देशन में जिन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आयूष चौहान,पीयूष रावत,मानस पंडित,गर्व मित्तल,अगमर्प्रीत,हार्दिक अरोड़ा ,अंशुमन रावत,अनंत कुमार,कार्तिकेय त्यागी,जयंत चौधरी,मौ० अयान,आदित्य सामंत रहे। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया कौशिक ने सभी मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी एवं हार्दिक बधाई दी। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय प्रबंधन भी काफी प्रसन्न नजर आया। प्रबंधनने सभी प्रतिभाशाली छात्रों का हौसला अफजाई किया। विद्यालय निदेशक प्रदीप बत्रा, राम अग्रवाल, सिद्धार्थ बत्रा, ध्रुव अग्रवाल एवं कार्तिक अग्रवाल ने विद्यार्थियों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन की खूब प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि आगे की प्रतियोगिता में भी सभी छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News