Latest Update

रोटरी क्लब ने स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए

रुड़की। रोटरी क्लब द्वारा नारसन ब्लाक के गोपालपुर गांव के उच्च प्राथमिक राजकीय विद्यालय के 70 बच्चों को सर्दियों से बचने के लिए ट्रैक सूट वितरित किए गए।

 इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्षा वन्दना मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब का संकल्प है चलों गांव की ओर इसी परिपेक्ष में हम रुड़की तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीण स्कूलों के बच्चों को शहरी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। इससे पूर्व झबरेडी कला जूनियर हाईस्कूल में कम्प्यूटर देकर प्रयोगशाला खोलने को प्रोत्साहित किया तो आज गोपालपुर के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को सर्दियों से बचाव एवं शहरी सुविधा जैसे ट्रैकसूट देकर बच्चों के अन्दर हम किसी से कम नही की भावना को जागृत किया। रोटरी पूर्व सहायक असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि रोटरी का संकल्प ही सेवा है। हमें आज बहुत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी कर्मठ अध्यक्षा द्वारा ग्रामीण स्कूलों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। रोटरी क्लब सचिव अल्का मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में कुछ भी करना असम्भव नहीं है केवल इच्छा शक्ति होनी चाहिए। रोटरी क्लब का प्रत्येक सदस्य इच्छा शक्ति से कार्य करता है। स्कूल प्रधानाध्यापक मोहित मेहन्दीरत्ता ने सभी रोटरी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का इस कार्य के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्मिता आर्य, रीना नैथानी, पूजा गुप्ता, प्रेम सरीन, विरेंद्र जैन, विरेन्द्र शर्मा, प्रो. राजेश चन्द्रा, सलिल शांडिल्य उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News