
हरिद्वार। आज गांव जियापोता एवं झावरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा जिला पंचायत निधि से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया । इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों के निर्माण का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वानंद ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि भाजपा की उत्तराखंड सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा शासन में सभी क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो रहा है। जनहित की योजनाएं संचालित की जा रही है और आम व्यक्ति की हर स्तर पर सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा किकिसान मजदूर की सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने का काम हो रहा है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा है कि भाजपा शासन में सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास हो रहा है । जिला पंचायत पूरे जिले में विकास कार्य कर रही हैकिसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं हो रही है। जनता के प्रस्ताव पर ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोहन वीरपाल और भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र बहादुरपुर जट के सभी गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गांव की गलियों और सड़कों का कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत हरिद्वार उपाध्यक्ष अमित चौहान जियापोता के ग्राम प्रधान कृष्ण पाल, बिशनपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंवर पाल सिंह, चमनपाल , सरवन चौहान ,विवेक चौहान, चंद किरण सिंह, प्रदीप चौहान ,सचिन पाल ,अक्षय पाल शुभम कुमार, अमित पाल आदि उपस्थित रहे।






