
भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में महानगर नहर किनारे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्माला व पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना की जयंती पर कोटिशः नमन करतें हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं आदि ने श्रद्धाजंलि दे भारत माता की रक्षा का प्रण लिया इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि मराठा साम्राज्य की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभा अंग्रेजी बिरतिनिया सरकार के दाँत खट्टे करा दिए थे वीरांगना लक्ष्मीबाई ने इष्टइंडिया कम्पनी के खिलाफ विद्रोह में शामिल हो ग्वालियर पर कब्जा करने के उद्देश्य से जंग लड़ी थी व उन्होंने नाना

साहेब को पुनर्जीवित मराठा साम्राज्य का पेशवा घोषित किया था वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई 29 वर्ष की अल्पायु में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थी वीरांगना को श्रद्धजंलि देते हुए एकत्र नेताओं ने विचार व्यक्त कर रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर चर्चा की इस अवसर पर पूर्वी मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा अधिवक्ता नीलकमल शर्मा,पूर्व महिला आयोग उत्तराखंड सरकार अध्यक्ष रश्मि चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका दिनेश कौशिक,क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा,सचिन गोंड़वाल, शक्तिकेंद्र संयोजक वैध टेकवल्लभ ,नरेश कुमार,सुधीर चौधरी, जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र जैन ,अनुज आत्रेय आदि मौजूद रहे।







