Latest Update

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत: लुबना राव

रुड़की। ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा है कि खेलकूद के क्षेत्र में कॅरियर की काफी अच्छी संभावनाएं है । इसलिए युवाओं को खेलकूद की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें आगे लाने की है। प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाना भी बहुत जरूरी है।

विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकादमी ढडेरा में किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव और विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में ड्रीम स्पोर्ट्स एकेडमी ढंडेरा के प्रबंधक गुलशन अली भी मौजूद रहे। जिला खेल समन्वय अंजीश कुमार ,ब्लॉक समन्वयक अमीर आलम, प्रदीप मिश्रा पूनम अरोड़ा, रेनू शुक्ला ,शालिनी गोस्वामी और राहुल बाबू, सत्यराज ब्लॉक कमांडर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना की वही 60 मीटर दौड़ में शिवम ने प्रथम स्थान, भाविक मलिक ने द्वितीय स्थान और कुणाल आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान खुशी द्वितीय स्थान अवनी तृतीय स्थान 600 मीटर दौड़ में शिवम नौटियाल प्रथम स्थान मोहम्मद आमिर द्वितीय स्थान प्रिंस तृतीय स्थान खुशी प्रथम स्थान आरुषि द्वितीय स्थान कनक तृतीय स्थान। बालक वर्ग कबड्डी में न्याय पंचायत भोरी प्रथम स्थान न्याय पंचायत पनियाला द्वितीय स्थान और तांसीपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी में भोरी की टीम प्रथम, तांसीपुर की द्वितीय व बेलड़ा की टीम तृतीय स्थान पर रही। खो खो बालक वर्ग में इमलीखेड़ा को प्रथम स्थान ,खंजरपुर को द्वितीय व बेलड़ा को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में इमलीखेड़ा प्रथम स्थान भोरी द्वितीय व खंजरपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबॉल बालक वर्ग में खंजरपुर ने प्रथम, इमलीखेड़ा ने द्वितीय व नन्हेड़ा अनंतपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में भारी उत्साह नजर आया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News