
रुड़की। रुड़की में देव दीपावली,कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञान गंगा देवोमय ट्रस्ट द्वारा लक्ष्मी नारायण घाट पर दीप प्रज्वलित किए गए । महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
ज्ञान गंगा देवोमय ट्रस्ट द्वारा प्राकृतिक जलस्रोत पर दीपमाला की गई। इस दौरान सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा,अंकित गर्ग समेत ट्रस्ट के सदस्यगण मौजूद रहे। इसके आलावा लक्ष्मी नारायण घाट के तट पर भी स्थानीय लोगों ने देव दीपावली के अवसर पर दीप प्रज्वलित किए। गंगा के समीप स्थित मंदिर में भी पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने इस उत्सव में भाग लिया व देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। माँ गंगा की आरती भी की। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि हम सबको अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए। देव दीपावली का विवरण हमारे शास्त्रों में भी आता है। इसलिए इसका काफी धार्मिक महत्व भी है। बहुत कम लोग देव दीपावली के बारे में जानते हैं। इसलिए लोगों को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से भी आज देव दीपावली के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक, सुभाष सरीन,पार्षद विवेक चौधरी आदि शामिल रहे।







