बस पेड़ से टकराई,कई यात्री घायल

पथरी। हरिद्वार-लक्सर रोड पर बस पेड़ से जा टकराई।बस में राजस्थान के 50 से ज्यादा तीर्थयात्री सवार थे।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो तीर्थयात्रियों को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के तीर्थयात्री हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए थे। आज गंगा स्नान के बाद सभी प्राइवेट बस से वापस राजस्थान लौट रहे थे। जैसे ही बस लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंची, बस को ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा।इसके बाद बस सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ों से जा टकराई. हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को लक्सर और सुल्तानपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भेजा। अस्पताल में आठ घायल यात्रियों का इलाज किया गया, जिनमें से दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News